फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर पर खपत के मुताबिक जारी हो रहे बिल, बढ़े हुए नहीं : सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सरकार ने खारिज किया है कि लोगों को बिजली के बढ़े हुए बिल मिल रहे हैं। ये बिल मीटर के हिसाब से हैं। मीटर पर जितनी बिजली खर्च हुई दिखेगी। मीटर उसके हिसाब से बिल देता है। इसकी जानकारी सरकार की तरफ से विधानसभा में विधायक तनवीर सादिक के पूछे गए सवाल के जवाब में दी गई है। सादिक ने लोगों को बढ़े हुए बिजली मिलने और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से बहुत से लोगों के बिल न चुकाने पर सरकार पर बोझ बढ़ने का मामला उठाया था।
इस पर सरकार ने जवाब दिया है कि प्रदेश में 60 फीसदी मीटर लग चुके हैं। इन लोगों के बिल मीटर के हिसाब से आ रहे हैं। जबकि बाकी के लोगों के टैरिफ के हिसाब से। ये भी बताया कि प्रदेश में वर्ष 2026 तक 100 फीसदी मीटर लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को सही बिल मिलें। बिलों का भुगतान मुख्यधारा में लाया जाए। सरकार बिजली बिलों को माफ करने के लिए योजना भी बना रही है। ऐसा भी नहीं है कि आर्थिक अनिश्चितता की वजह से लोग बिजली के बिल नहीं दे पा रहे। जम्मू कश्मीर में विभिन्न श्रेणियों में देश के अन्य राज्यों की तुलना में कम रेट के टैरिफ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें