अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दूरदराज के इलाकों में जाकर सेवाएं देने से बच रहे डाक्टरों के रवैये पर सरकार सख्त है। सदन में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने बनी के विधायक डा. रामेश्वर सिंह के सवाल पर बताया कि जिन तीन डाक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विधायक डा. रामेश्वर सिंह ने कहा कि पोस्टिंग के बाद भी पहाड़ी इलाकों में डाक्टर जाना नहीं चाहते हैं। वेतन ले रहे हैं। सेना सियाचिन के दुर्गम इलाकों में रहकर हमारी रक्षा करने को तत्पर रहती है, जबकि डाक्टर मोटा वेतन लेकर भी नहीं आ रहे हैं। सरकार से सख्त नीति बनाने की मांग की गई।
मंत्री ने सदन में बताया कि तीन डाक्टरों को भेजा गया, पर वहां पर उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।