अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के विधायक सलमान सागर ने आरोप लगाया कि विधानसभा में उनके द्वारा पूछा जाने वाला प्रश्न पटल पर आने से पहले ही लोगों में पहुंच गया है। यह विधानसभा का विश्वास भंग करने जैसा है। विधानसभा स्पीकर को खुद इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि पता चले कि इस तरह की गई चूक किस स्तर पर हुई है।
उन्होंने कहा कि जब तक प्रश्न विधानसभा के पटल पर नहीं आता तब तक विधानसभा की संपत्ति होता है। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में अध्यक्ष को नोटिस दिया है साथ ही मुख्यमंत्री को भी स्थिति से अवगत करवाया है। मुझे उम्मीद है कि अध्यक्ष इस पर कड़ा संज्ञान लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा प्रश्न झील एवं जलमार्ग विकास प्राधिकरण से जुड़ा था।
मुझे यकीन है की शादी करने से जुड़े कुछ अधिकारी नहीं इस प्रश्न को सदन के पटल पर आने से पहले ही लोगों के बीच वितरित किया है। कर्मचारी अपने तरह से इन्हें लोगों के बीच रख रहे है और जिन लोगों ने उल्लंघन किया उन्हें कर्मचारी हमारे नाम से बदनाम कर रहे हैं। सलमान सागर के साथ-साथ अन्य विधायकों ने भी इस मुद्दे को उठाया।