फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राशन वितरण को लेकर बरसे पवन गुप्ता, भेदभाव के आरोपों पर नेकां विधायकों से बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में जम्मू और कश्मीर में राशन वितरण एवं राशन कोर्ड को लेकर हुई नोकझोंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अनुदान पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक पवन गुप्ता की नेकां विधायकाें से तीखी बहस हुई। गुप्ता ने कहा कि सरकार ने सीएपीडी विभाग के लिए 703 करोड़ रुपये मांगे हैं। सरकार ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि उन्हें राशन वितरण से पैसा कितना आया। इस पैसे को कहां खर्च किया गया।
मेरी जानकारी में है कि केंद्र से सस्ता राशन लेकर महंगे दाम पर बेचा गया। इससे अच्छा खासा फंड आया। जब सरकार को राशन को फंड आया है तो उन्हें 703 करोड़ रुपये किस लिए चाहिए। ये भी आरोप लगाया कि कश्मीर की तुलना में जम्मू में लोगों को कम राशन दिया गया है। कश्मीर में कम लोगाें के राशन कार्ड डिलीट किए गए, जबकि जम्मू में अधिक। ये भी कहा कि सरकार का बजट अफसरों ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे बदलना चाहिए। पवन गुप्ता के जम्मू और कश्मीर में भेदभाव के आरोप पर नेकां विधायकों ने भी विरोध जताया। विधायक अब्दुल मजीद ने कहा कि कब तक यूं जम्मू और करते रहेंगे। हम सब एक हैं। नेकां विधायक नजीर गुरेजी ने भी कहा कि आप लोग 10 वर्ष तक सत्ता में रहे, आपने भेदभाव खत्म करना चाहिए था। इस पर भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि आप 70 साल सत्ता में रहे। आपने क्यों खत्म नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें