दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 24 जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं बैठक को लेकर कुछ नेताओं के आज दिल्ली पहुंचने की भी खबर आ रही है। इस बैठक में नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, गुलाम अहमद मीर, नेशनल कांफ्रेस के फारूख अब्दुल्ला शामिल होंगे।