फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में 135 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक तस्कर ढेर

Wed, 23 Jun 2021 09:24 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कठुआ के हीरानगर सेक्टर में करीब 135 करोड़ रुपये की 27 किलो हेरोइन जब्त की गई और एक तस्कर मारा गया। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। उसके पास से 135 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। 
विज्ञापन


बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी (बीओपी) हीरानगर सेक्टर के पंसार क्षेत्र की है। बीएसएफ कर्मियों ने तस्कर को सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते देखा और तभी उसे चेतावनी दी लेकिन वह माना नहीं और वहां से भागने लगा। इसके बाद गोली चलानी पड़ी। तस्कर की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान उसके पास से 27 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 135 करोड़ रुपये के करीब कीमत होने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी को बीएसएफ को 150 मीटर की एक भूमिगत सुरंग का पता चला था, जिसे बीओपी पंसार क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद देने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें