फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कल से मौसम बिगड़ने के आसार, घाटी के इन इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

Thu, 03 Dec 2020 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu kashmir snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में 4 दिसंबर से फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4-6 दिसंबर तक कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका असर जम्मू और लद्दाख पर भी दिखेगा। इन संभागों में भी कुछ हिस्से मौसम से प्रभावित हो सकते हैं। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने से ठंड बरकरार है।

विज्ञापन


जम्मू में दिनभर खिली धूप के बीच हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम साफ रहने से बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ी है। यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कटड़ा में दिन का तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.4, बटोत में 20.3, भद्रवाह में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लेह में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 और कारगिल में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0, पहलगाम में माइनस 2.3 और गुलमर्ग में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम बिगड़ने की सूरत में प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। इससे मैदानी इलाकों में शीत लहर बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें