जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके के क्षेत्र बेगपोरा क्रालगुंड में अज्ञात बंदूकधारियों ने नागरिक पर गोलीबारी कर दी। अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार की शाम को अली मोहम्मद बेग पुत्र हबीबुल्ला बेघ के घर पर गोलीबारी की। जिससे वेो गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायल को इलाज के लिए हंदवाड़ा शिफ्ट किया गया है। क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्रालगुंड इलाके के बेघ मोहल्ला में अली मोहम्मद बेग के घर में घुसकर अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।