फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! मोबाइल में लूडो के खेल पर खेला जा रहा जुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! मोबाइल में लूडो के खेल पर खेला जा रहा जुआ 200 रुपये से लेकर 50 हजार तक की लीग रही बाजियां जम्मू। यदि आपका लाड़ला अपने किसी साथी के साथ मोबाइल पर लूडो गेम खेल रहा है, आपके बार बार बुलाने पर भी आपकी बात नहीं सुनता। यदि वह घंटों तक मोबाइल पर लूडो खेल रहा है तो सावधान हो जाइए। संभव है कि आपका लाड़ला लूडो के नाम पर जुआ खेल रहा है। लॉकडाउन में जगह जगह लोगों को लूडो खेलता हुआ देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक इसमें शामिल हैं। जानकारी के अनुसार लूडो के नाम 200 रुपये लेकर 50 हजार रुपये तक की बाजी लगाई जाती है। क्योंकि मोबाइल है तो किसी को शक भी नहीं होता कि कोई जुआ खेल रहा है। हकीकत तो यह है कि लूडो के नाम पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस कोई कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है। क्योंकि मोबााइल के नाम पर खेली जाने वाली यह गेम रोकी नहीं जा सकती। इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही। ग्रामीण इलाकों से शहर तक यह गेम मोबाइल पर खेला जा रहा है। जिसमें नाम पर जुआ खेला जा रहा है। पबजी सहित अन्य गेम पर भी हो चुका है घमासान बता दें कि मोबाइल पर बहुत सी गेम होती है। पबजी सहित अन्य गेम को लेकर भी कई बार घमासान हो चुका है। इन गेम से बच्चों से लेकर युवा वर्ग खासा प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें