फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बीस आईएएस, केएएस स्तर के प्रशासनिक सचिव विंटर सचिवालय में ही रहेंगे तैनात

Wed, 17 Feb 2021 03:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर सचिवालय श्रीनगर में 20 केएएस और आईएएस स्तर के प्रशासनिक सचिव तैनात रहेंगे। यह तैनाती रोस्टर के मुताबिक 22 फरवरी से 30 अप्रैल तक प्रभावी होगी। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव असगर हसन सामून, श्रम व रोजगार विभाग के आयुक्त सचिव सौरभ भगत, फ्लोरीकल्चर, पाकर्स गार्डन विभाग के आयुक्त सचिव शेख फैयाज अहमद और हास्पेटिल्टी व प्रोटोकाल विभाग के प्रशासनिक सचिव रुक्साना गनई 22 से 27 फरवरी और 15 से 20 मार्च को तैनात होंगे।

विज्ञापन


इसी तरह स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव बिपुल पाठक, वन, पारिस्थितिकी विभाग की आयुक्त सचिव सरिता चौहान और युवा सेवा व खेल विभाग के सचिव सरमाद हफीज 1 से 6 मार्च और 22 से 27 मार्च तक तैनात होंगे। गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव तलत परवेज रोहेला और ट्राइबिल मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव रिहाना बातुल 8 से 13 मार्च और 12 से 17 अप्रैल को तैनात होंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : स्कूल परिसरों में लगेंगे औषधीय पौधे, बच्चों में पोषण को बढ़ावा देने को किए जा रहे प्रयास 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल, यातायात विभाग के आयुक्त सचिव हदेश कुमार, जलशक्ति विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की सचिव शीतल नंदा 29 मार्च से 3 अप्रैल और 19 से 24 अप्रैल को तैनात होंगे। वित्त विभाग के वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता, आवास व शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, कृषि उत्पादन व किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी और पब्लिक वर्कर्स व आरएंडबी विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार 5 से 10 अप्रैल और 26 से 30 अप्रैल को तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें