फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर से पठानकोट जाने वाले यात्री ध्यान दें, साथ ही दोबारा शुरू होने जा रही हैं ये रेलगाड़ियां

Wed, 17 Feb 2021 03:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पठानकोट-उधमपुर के बीच डीएमयू पैसेंजर ट्रेन 11 महीने बाद दोबारा शुरू हो रही है। कोविड के कारण मार्च में इस ट्रेन का परिचालन रेलवे ने बंद किया था। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए फिरोजपुर डिवीजन 35 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


पहले फेज में पांच जोड़ी ट्रेन को शुरू करने का फैसला लिया है, इसमें पठानकोट-उधमपुर पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने इन पांच ट्रेनों के परिचालन को अनुमित दी है। यह ट्रेन अनारक्षित मेल एक्सप्रेस की तरह चलाई जाएगी, यानी की इसमें आरक्षित टिकट नहीं होगा। 

उधमपुर-पठानकोर्ट पैसेंजर ट्रेन चलने से नौकरी पेशा और छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। उधमपुर से बड़ी संख्या में छात्र और नौकरी पेशा लोग जम्मू आते हैं। हालांकि, रेलवे ने अभी ट्रेन की समय सारणी और तिथि जारी नहीं की है, लेकिन अगले सप्ताह से ट्रेन का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें