फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कई इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

Thu, 03 Jun 2021 11:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अगले 24 घंटों में भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिला सहित प्रदेश के कई इलाकों में वीरवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में सुबह की शुरुआत आसमान पर बादलों के साथ हुई। करीब दस बजे झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। आधे घंटे बारिश का दौर चला, इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली। शाम पांच बजे एक बार फिर आसमान पर बादल छाए और बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बाजार में ताजे आलू की कमी, बनी में तैयार हुई आलू की बंपर पैदावार
विज्ञापन


बारिश से दिन भर मौसम सुहावना बना रहा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू जिले में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन


वहीं कटड़ा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार जून को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि, पांच जून से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें