फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हर दिन 20 से 25 हजार पहुंच रही मां वैष्णो के भक्तों की संख्या, पटरी पर लौटने लगा व्यापार

Wed, 14 Jul 2021 07:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सप्ताह की औसत संख्या 15 हजार पहुंची, पिछले सप्ताह 12 हजार था आंकड़ा।
 
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना पाबंदियां हटने से वैष्णो देवी दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे व्यापार भी पटरी पर लौटने लगा है। श्रद्धालुओं की पिछले सप्ताह प्रति दिन संख्या औसतन बारह हजार के करीब थी। इस हफ्ते यह आंकड़ा 15 हजार पहुंच गया है। हालांकि यह संख्या वैष्णो देवी यात्रियों के सामान्य आंकड़े से अभी भी आधा ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को 25 हजार के करीब भक्तों ने मां वैष्णो के दर्शन किए। रविवार को यह संख्या बीस हजार के करीब थी। सोमवार को को भक्तों का आंकड़ा 15 हजार रहा जबकि मंगलवार देर शाम तक दस हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद हर सप्ताह श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जून माह में भक्तों की औसत संख्या सात हजार के करीब रही थी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में तीन आतंकियों का खात्मा, बडगाम में दहशतगर्दों के दो मददगार गिरफ्तार समेत पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जून-जुलाई की सामान्य संख्या 30 हजार
पिछले एक दशक में जून व जुलाई माह के दौरान भक्तों की संख्या पर नजर डालें तो प्रति दिन तीस हजार से भी अधिक भक्त प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन करने पहुंचते रहे। कोरोना महामारी के दौरान लंबे समय तक आंकड़ा बेहद कम रहा, जिसके बढ़ने से अब धर्मनगरी कटड़ा के व्यापार को भी राहत मिल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें