फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मुखबिरी करने वालों लोगों के लिए आतंकियों ने लगाएं धमकी भरे पोस्टर

Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों ने घाटी में लगाए धमकी भरे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम और शोपियां जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के धमकी भरे पोस्टर लगे मिले। इन पोस्टरों में आतंकियों ने लोगों से मुखबिरी नहीं करने की अपील के साथ-साथ शराबखोरी समेत कई गलत काम से दूर रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


कुलगाम और शोपियां के केल्लर में पाए गए इन पोस्टरों में लिखा गया है कि लोग शराबखोरी और दो नंबर के कामों को अंजाम न दें। उन्होंने लिखा था कि पोम्बई, काकरण, पारिवन, टंगबल, चंटकी गांव का नाम लेते हुए उन्होंने लिखा है कि उन्हें पता चला है कि इन गांव में ऐसे काम को ज्यादा अंजाम दिया जाता है। 

उन्हें कहा गया है कि वह इन कामों से बाज आ जाएं नहीं तो उनके लिए अंजाम अच्छा नहीं होगा। आतंकियों ने पोस्टर में ड्राइवरों को भी धमकी दी है और कहा गया है कि वह सेना के कैंपों में शराब लेने नहीं जाएं वरना वह भी खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


वहां लोगों से भी यह अपील की गईं है कि वह अपने बाग बगीचों से कंटीले तारों को हटा दें। पोस्टर में लिखा है कि जिन लोगों के बाग हैं, उन सभी लोगों से गुजारिश की जाती है कि वह एक हफ्ते के भीतर कंटीते तार हटा दें ताकि हमें नुकसान न पहुंचे। आखरी लाइन में लड़कियों और सियासी कार्यकर्ताओं को भी मुखबिरी करने से बाज आने की धमकी दी गयी है। बता दें कि पोस्टरों पर अबू उमर डिस्ट्रिक्ट कमांडर कुलगाम और अबू माज डिप्टी कमांडर कुलगाम की सील है। हालांकि पुलिस की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन

पहले भी आतंकी सभी एसपीओ को नौकरी छोड़ने का दे चुके हैं फरमान

आतंकियों द्वारा लगाया गया घाटी में पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। उसने एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) से 15 दिन के अंदर अपनी नौकरी छोड़ने को कहा है। नौकरी न छोड़ने पर कड़ी सजा की धमकी दी है। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में हिजबुल के ये धमकी भरे पोस्टर लगे हुए हैं। इसके साथ ही ऑपरेशनल कमांडर हम्माद खान का धमकी भरा एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

आतंकी संगठन हिजबुल की ओर से यह धमकी दी गई है कि एसपीओ नौकरी छोड़कर जीवन यापन के लिए अन्य तरीका अपनाएं। पोस्टर में कहा गया है कि सेना व पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाने वाले व उनके कैंप में जाने वाले लोगों की पूरी लिस्ट संगठन के पास है। वह इससे बाज नहीं आए तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही शराब, चरस तथा अन्य नशा करने वालों को भी धमकी दी गई है कि वे जल्द से जल्द इसे छोड़ दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें