फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला, घायल जवान ने तोड़ा दम

Thu, 24 Sep 2020 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर हमला किया है। हमले में घायल जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इलाके को सील कर दिया है।
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गए। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केसरमुल्ला में सीआरपीएफ पार्टी के 117 बीएन पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के एक एएसआई यानी एनयू बडोले घायल हो गए। मौके से भागने से पहले आतंकियों ने एएसआई से एक एके -47 राइफल और एक मैगजीन छीनने में भी कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


घायल अधिकारी को 92 बेस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उन्होंने ज्यादा खून बहने पर दम तोड़ दिया। इस बीच पूरे क्षेत्र में हमलावरों की तलाश की जा रही है।
त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
वहीं दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी पाई है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके के मचामा में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। 

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और सेना की 42 आरआर की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चला रखा है। 

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। अभी भी आतंकियों की तलाश जारी है। 

 

Encounter has started at Maghama area of Tral Awantipora. One unidentified terrorist killed. Police and security forces are on the job. Further details shall follow: Kashmir Zone Police. #JammuAndKashmir

— ANI (@ANI) September 24, 2020

पुलवामा में सैन्य वाहन पर आतंकियों ने दागीं गोलियां, कोई नुकसान नहीं
इससे पहले सुरक्षा बलों ने बुधवार दोपहर सैनिकों को ले जा रहे एक वाहन पर पुलवामा में फायरिंग की और भाग निकले। इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हमले के बाद इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश की गई। 

सूत्रों के अनुसार, पुलवामा जिले के चटपोरा फायर स्टेशन के पास आतंकियों ने हमला उस समय किया गया जब सुरक्षा बल एक वाहन में जा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकी सुरक्षाबलों पर हिट एंड रन रणनीति के तहत हमला कर रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें