फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हाईकोर्ट में 7 से 25 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश

Tue, 01 Jun 2021 07:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इस अवधि में दोनों विंग में सुनवाई के लिए जज किए तय। अदालतों में वर्चुअल सुनवाई को 15 जून तक बढ़ाया गया।
विज्ञापन
jammu highcourt - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट और लद्दाख हाईकोर्ट में 7 से 25 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। अवकाश काल के दौरान सुनवाई के लिए न्यायाधीश भी तय कर दिए गए हैं। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने श्रीनगर विंग के लिए जस्टिस संजीव कुमार और विनोद चटर्जी कौल व जम्मू विंग के लिए जस्टिस संजय धर और जावेद इकबाल वानी को ग्रीष्म कालीन जज नियुक्त किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना ने बनाया लाचार, जानिए कई परिवारों की दर्द भरी कहानियां
विज्ञापन


यह जज जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगे। जस्टिस संजीव कुमार और जावेद इकबाल 14 जून से 18 जून और जस्टिस विनोद चटर्जी कौल एवं संजय धर 21 से 24 जून तक सुनवाई करेंगे।  वहीं हाईकोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई को वर्चुअल मोड पर 15 जून तक बढ़ा दिया है। इसे लेकर सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें