फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के यात्रीगण ध्यान दें: चलने लगीं बंद ट्रेनें, रिजर्वेशन हुआ शुरू; जून में लंबी वेटिंग लिस्ट

Mon, 01 Jun 2026 11:16 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

चार जोड़ी ट्रेनें कल से चलेंगी और शेष चार जोड़ी 16 जून से फर्राटा भरेंगी। काठगोदाम, गाजीपुर, गुजरात, तिरुपति, दिल्ली और सूबेदारगंज से ट्रेनें चलेंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ और माधोपुर रेल खंड के बीच रावी नदी पर क्षतिग्रस्त रेल पुल नंबर 17 के मरम्मत के बाद डाउन ट्रैक से भी ट्रेनें फर्राटा भरने लगी हैं। अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ के चलते यह रेल पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। महज एक अप ट्रैक से ही ट्रेनें गुजर रही थीं। एहतियातन और ट्रैफिक लोड कम करने के लिए कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था या फिर उन्हें पंजाब में ही नजदीकी स्टेशन तक शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया था।

विज्ञापन


मई 2026 में पुल के दुरुस्त होने के बाद डाउन ट्रैक के चालू होने का असर ट्रेनों के रिजर्वेशन पर भी दिखने लगा है। काठगोदाम, गाजीपुर, गुजरात, तिरुपति, दिल्ली, कालका और सूबेदारगंज समेत अन्य शहरों से आने वाली ट्रेनों में पूरे जम्मू माह तक लंबी वेटिंग लिस्ट हो गई है। इसका मतलब साफ है कि यात्रियों को लंबे समय से इन ट्रेनों के संचालन का इंतजार था। 

दो जून से इन ट्रेनों का शुरू हुआ संचालन 
12207-12208 काठगोदाम-जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ। जम्मू से मंगलवार और काठगोदाम से रविवार को।
14611-14612 गाजीपुर-कटड़ा-गाजीपुर। गाजीपुर से शुक्रवार को और कटड़ा से वीरवार को। 
19107-19108 भावनगर-उधमपुर-भावनगर, जन्मभूमि एक्सप्रेस। भावनगर से रविवार को और उधमपुर से सोमवार को।
22705-22706 तिरुपति-जम्मू-तिरुपति। तिरुपति से मंगलवार को और जम्मू से शुक्रवार को। 
विज्ञापन

16 जून से चलेंगी ये ट्रेनें 
12265-12266 दिल्ली-जम्मूतवी-दिल्ली दुरुंतो एक्सप्रेस। दिल्ली से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को। जम्मू से सोेमवार, बुधवार और शनिवार को। 
14503-14504 कालका-कटड़ा-कालका। कालका से मंगलवार और शुक्रवार को। कटड़ा से बुधवार और शनिवार को।
22401-22402 दिल्ली-उधमपुर-दिल्ली। दिल्ली से सोमवार, बुधवार और शनिवार को। उधमपुर से सोमवार, वीरवार और रविवार को। 
22431-22432 सूबेदारगंज-उधमपुर-सूबेदारगंज। सूबेदारगंज से मंगलवार और शनिवार को। उधमपुर से बुधवार और रविवार को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें