फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक घंटे' का भाषण तय करेगा भाजपा की किस्मत

Sat, 22 Nov 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किश्तवाड़ चुनाव रैली में करीब एक घंटे का भाषण होगा। मिशन 44 प्लस को लक्ष्य बनाकर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा के लिए मोदी की रैली काफी खास होगी।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण की पंद्रह सीटों पर प्रचार थमने से मात्र एक दिन पूर्व मोदी किश्तवाड़ रैली में अपनी शैली में राज्य के मतदाताओं के समक्ष विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह करीब सवा नौ बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह किश्तवाड़ के लिए रवाना होंगे। किश्तवाड़ में चुनाव रैली का समय दस बजे दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं के भाषणों के बाद करीब 12 बजे मोदी का भाषण शुरू होगा और वह पौने एक से लेकर एक बजे तक चल सकता है।

भाजपा प्रवक्ता अरुण गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किश्तवाड़ रैली से कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह है। रैली में रिकार्ड तोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद है। भाजपा की तरफ से रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें