फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी में फंसा ट्रक चालक, मुश्किल घड़ी में मदद को आए जवान

Sat, 21 Apr 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
kashmir - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों सोनमर्ग और उसके आसपास के इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहा। जोजिल्ला, मीनामर्ग, द्रास आदि इलाकों में हुई भरी बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जमा है।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने द्रास के द्रौपदी कुंड इलाके में कुछ ट्रक चालकों और कंडक्टरों को रेस्क्यू करने का दावा किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मीनामर्ग में 2.5 फीट, जोजिल्ला में 2 फीट और सोनमर्ग हाईवे पर करीब 6 इंच बर्फ जमा है।

पुलिस ने शनिवार को लद्दाख क्षेत्र के द्रास के द्रौपदी कुंड इलाके से कुछ ट्रक चालकों और कंडक्टरों को रेस्क्यू करने का दावा किया गया जो बर्फबारी के चलते फंसे हुए थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सभी लोगों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल द्रास ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच करवाई गई और डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी और भूस्खलन मुगल रोड बंद

mugal road - फोटो : Amar Ujala
शनिवार को भी तड़के पीर पंजाल पर्वतमाला सहित मुगल रोड पर बर्फबारी होने और पस्सियां व पेड़ गिरने से तीसरे दिन भी मुगलरोड पर यातायात बहाल नहीं हो पाया। इससे पुंछ एवं राजोरी जिलों का कश्मीर के साथ सड़क संपर्क बहाल न हो पाने से लोगों की मुश्किलें बरकरार रहीं।

पूरा दिन कड़े प्रयास करते हुए मुगलरोड से बर्फ एवं मलबा हटाते हुए पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की मशीनें और कर्मचारी देर शाम तक सूरनकोट की तरफ से मुगलरोड पर 42 किलोमीटर तक सड़क की सफाई करते हुए पहुंच सके। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात में यदि मुगलरोड पर बर्फबारी अथवा पस्सियां गिरने की घटना न हुई तो रविवार को मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाएगी। 

गौरतलब है कि बुद्धवार रात से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से वीरवार को बर्फबारी और भूस्खलन के चलते पुंछ एवं राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

उसके बाद मुगल रोड की देख रेख करने वाली मुगलरोड अथारिटी और पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल विंग ने वीरवार से ही मार्ग को खोलने के लिए प्रयास शुरू किए गए थे लेकिन लगातार बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर पेड़ व पस्सी गिरने की लगतार घटनाओं के कारण तीसरे दिन भी मुगलरोड पूरी तरह नहीं खुल पाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें