फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

Sun, 23 May 2021 11:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी के साथ ही ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। जम्मू संभाग के जिलों में हल्की से सामान्य बारिश रिकार्ड हुई है। सबसे ज्यादा बारिश कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 14 एमएम रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन


गुलमर्ग में 11.2, श्रीनगर में 2.8, जम्मू जिले में 1.0 एमएम, भद्रवाह में 5.1 एमएम बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज हुई। श्रीनगर में सामान्य से सात डिग्री कम तापमान रहकर 17.3 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। कुपवाड़ा में दस डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रिटायर लेक्चरर समेत बीते 24 घंटों में 51 मरीजों की मौत, 3308 नए मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू में सामान्य से आठ डिग्री कम 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में भी करीब आठ डिग्री सेल्यिसस का गोता लगाकर अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें