फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने दागे गोले, स्नाइपर शॉट से जवान शहीद

Sat, 10 Nov 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शहीद जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के द्वारा राजौरी जिले के तंगधार सेक्टर में किए गए सीजफायर उल्लंघन में जवान शहीद हो गया। जवान की पहचान वरुण कटल के रूप में हुई है। 21 वर्षीय शहीद जवान वरुण कटल सांबा के मावा गांव के रहने वाले थे।  
विज्ञापन


कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा फायर किए गए स्नाइपर शॉट में कटल घायल हो गए थे। इसके साथ ही पाक सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलाबारी की। गोलाबारी करीब 45 मिनट जारी रही। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

इससे पहले हुए घटनाक्रम में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले के मंजाकोट और कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। जम्मू जिले में पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी स्नाइपर शाट से भलवाल बर्थ (परगवाल) निवासी पोर्टर दीपक कुमार (25) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वह बूचामंडी इलाके में सेना के साथ काम रहा था, तभी स्नाइपर शाट का शिकार हो गया। शुक्रवार को राजोरी जिले के मंजाकोट सेक्टर के तरकुंडी गली में पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ के जवान को निशाना बनाते हुए स्नाइपर फायर किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जवान को उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सीजफायर उल्लंघन की आठ साल में सबसे अधिक घटनाएं
पिछले आठ साल में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इस साल सबसे अधिक हुई हैं। पहले सात महीने में 1435 घटनाएं सीजफायर उल्लंघन की हुईं। इसमें 52 की मौत तथा 232 लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन

दीपक अकेला था परिवार का सहारा

पोर्टर दीपक कुमार खौड़ उपजिला की परगवाल तहसील के भलवाल बर्थ का निवासी था। वह परिवार का अकेला सहारा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी एक माह बाद होनी थी। दीपक कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। वह पिछले चार साल से सेना के साथ काम कर रहा था। 

कैंप में चली गोली से सैन्यकर्मी की मौत  
जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित शहर के नारियां स्थित सेना के कैंप के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से जवान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रियासी जिले के मोहर में सेना की आरआर यूनिट में तैनात जवान वीरवार को नारियां स्थित सेना के कैंप में आया था।

शाम को कैंप के अंदर गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं।

शव को जवान के पैतृक गांव भेज दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली से मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें