'दोस्त क्या खूबसूरत' गीत का लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमर्ग इलाके के युवा गायक शाह जफर ने मंगलवार को अपना पहला गीत 'दोस्त क्या खूब' लॉन्च किया। इस गीत को डीसी दफ्तर बारामूला में लॉन्च किया गया। जिसमें डिप्टी कमीशनर, भूपिंद्र कुमार एसएसपी बारामूला, रईस मोहम्मद भट्ट एसएसपी बारामूला और एमसीबी अध्यक्ष तौसीफ रैना की उपस्थिति रहे।
इस दौरान जफर ने गीत को घाटी के युवाओं को समर्पित किया और उन्होंने कहा "मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा गाना पसंद आएगा क्योंकि मैंने इस पर कड़ी मेहनत की है," उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि जफर ने एक म्यूजिकल टैलेंट शो 'कश्मीर गॉट टैलेंट' में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न स्टेज शो किए।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: घाटी में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट के नाम पर हो रहा मजाक
उपायुक्त, बुपिंद्र कुमार ने गायक और इस गीत को बनाने में शामिल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि "मुझे उम्मीद है कि इस गायक की आवाज दुनिया के हर कोने तक पहुंचेगी। उन्होंने गीत के निर्देशक और निर्माता की सराहना भी की। उन्होंने कहा, उन्हें ऐसी और प्रतिभाओं को खोजने की जरूरत है ताकि घाटी में एक सकारात्मकता का माहौल बना रहे।