फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: घाटी में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट के नाम पर हो रहा मजाक

Tue, 25 May 2021 08:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रमाणपत्र पर वैक्सीनेशन कराने वाले के नाम के अलावा सभी डिटेल तक गलत भरी जा रही हैं।
विज्ञापन
covid 19 vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में वैक्सीनेशन को लेकर भले ही सरकार काफी गंभीर हो, लेकिन वैक्सीनेशन के बाद जो सर्टिफिकेट जारी हो रहे हैं उसको लेकर लोगों के साथ मजाक हो रहा है। इससे पहले ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें वैक्सीनेशन किए बिना ही किसी भी शख्स को सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। लेकिन अब जो मामले सामने आए हैं उसमें मामला ज्यादा ही गंभीर है।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र पर वैक्सीनेशन कराने वाले के नाम के अलावा सभी डिटेल गलत हैं। संदीप कौर जिन्होंने सात मई को बटमालू वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन की पहला डोज ली। उनका सर्टिफिकेट सोमवार 24 को जारी हुआ और उसपर वैक्सीनेशन की तिथि भी 24 मई की लिखी गई है।

संदीप ने बताया कि उनका जेंडर मेल लिखा गया है और वैक्सीनेशन सेंटर बटमालू की जगह एसएमएचएस अस्पताल लिखा गया है। यहां तक कि उनका प्रूफ पैन कार्ड के बदले ड्राइविंग लाइसेंस लिखा गया है जबकि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है ही नहीं। और नर्स का नाम डमी लिखा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन


ऐसे कई और मामले सामने आए हैं जिसमें सभी डिटेल सर्टिफिकेट पर गलत लिखी गई हैं। फैमिली वेलफेयर और इम्यूनाइजेशन के डायरेक्टर जनरल डॉ. सलीम उर रेहमान ने कहा कि जो एजेंसी डाटा एंट्री का काम कर रही है उनके ऊपर काफी दबाव है और जल्दबाजी में ऐसी गलतियां हुई होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें