फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नार्को आतंकवादी रफी लाला से एसआईए ने की 8 घंटे पूछताछ

Wed, 03 May 2023 09:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसआईए की एक टीम ने नगर स्थित जिला जेल में पीएसए के तहत बंद नार्को टेररिस्ट रफी लाला से करीब आठ घंटे लगातार पूछताछ की।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में मंगलवार का दिन जांच एजेंसियों की छापेमारी एवं पूछताछ के नाम रहा। एनआईए ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर दिनभर पूछताछ की। वहीं एसआईए की एक टीम ने नगर स्थित जिला जेल में पीएसए के तहत बंद नार्को टेररिस्ट रफी लाला से करीब आठ घंटे लगातार पूछताछ की गई। हालांकि, इस पूछताछ में एसआईए को किस प्रकार की जानकारी मिली, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो एसआईए रफी लाला से उसके देश एवं विदेश में मौजूद साथियों के साथ आतंकियों के साथ उसके संबंधों के बारे में जानकारी प्राप्त करने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे एसआईए की एक टीम ईको वाहन से जिला जेल पहुंची। इस टीम ने रफी लाला को अपने साथ लेकर एक कमरे में बंद कर दिन भर पूछताछ की और शाम करीब छह बजे टीम जेल से बाहर निकली। 

गौरतलब है कि 21 मार्च 2023 को मंडी तहसील के गांव डन्नाडूईयां में एसओजी पुंछ, सीआरपीएफ और सेना की डोडा बटालियन ने पीएसए के अंतर्गत जेल में बंद रफी लाला के घर छापामारी कर तलाशी अभियान चलाया गया था। 
विज्ञापन


उस दौरान सुरक्षाबलों को रफी के घर से 17 किलो हेरोइन, 2 करोड़ 30 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा और 15 हजार रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर, एक पाकिस्तान निर्मित पिस्टल, मैगजीन, पिस्टल की गोलियां और एसएलआर की गोलियां बरामद हुई थीं। 

जिले में वह पहला अवसर था जब किसी घर से इतनी बड़ी मात्रा में पैसा और नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। उसके बाद से ही सुरक्षा एवं जांच एजेंसियां रफी से पूछताछ कर उसके नार्को टेररिज्म नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। इसके चलते आज एसआईए ने भी जिला जेल पहुंचकर रफी लाला से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें