फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप लॉन्च करने की तैयारी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, श्रद्धालु मोबाइल पर कर पाएंगे दर्शन

Tue, 22 Sep 2020 08:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
vaishno devi - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी के प्रसाद की होम डिलीवरी के बाद श्राइन बोर्ड अब मोबाइल एप लॉन्च करने जा रहा है। इससे मोबाइल फोन पर घर बैठे माता की आरती और हवन को कहीं पर भी देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

पहले शारदीय नवरात्र पर बोर्ड एप लॉन्च करने जा रहा है। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि एप को एंड्रायड और आईओएस सिस्टम पर चलाया जा सकेगा। मोबाइल एप के माध्यम से माता के पूजन के लिए किया जाने वाला हवन और आरती का किसी भी जगह से विशेष अनुभव किया जा सकेगा।

वर्तमान में यह आयोजन सभी धार्मिक चैनलों पर प्रसारित होते हैं। मोबाइल एप शुरू होने के बाद सफर के दौरान भी श्रद्धालु मां वैष्णो के अनुष्ठानों से जुड़ सकेंगे। सीईओ ने बताया कि उपराज्यपाल ने कोरोना महामारी के बीच श्रद्धालुओं के लिए तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते प्रसाद की होम डिलीवरी और अब मोबाइल एप की सुविधा शुरू की जा रही है। वैष्णो देवी यात्रा को 16 अगस्त से पांच हजार श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या के साथ बहाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें