फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में प्लास्टिक विस्फोटक की 15 छड़ें बरामद

Sun, 23 May 2021 07:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दो वर्षों में कारनाह से 28 हथियार और 60 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बरामद हुईं 15 छड़ें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने खुफिया जानकारी के आधार पर 22 मई को सुबह करनाह, तंगधार, कुपवाड़ा में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस संयुक्त अभियान में तंगधार के निचली जाबरी गांव के पास प्लास्टिक विस्फोटकों की 15 छड़ें बरामद हुईं हैं। सुरक्षाबलों को बढ़ी कामयाबी हासिल हुई है।

विज्ञापन


इन विस्फोटकों को एक ढोक में छुपाया गया था ताकि आगे के इलाकों में ले जाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा करनाह तहसील में लगातार जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों द्वारा चलाए जाने वाले नशीले पदार्थों, हथियारों और दुकानों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दो साल से इस गांव में लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग, गर्मी से जीना हुआ मुहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दो वर्षों में कारनाह से गोला-बारूद और ग्रेनेड सहित कई विस्फोटकों के अलावा, 28 हथियार और 60 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें