चंडीगढ़ आधारित आर्यन ग्रुप आफ कालेजिस से संबंधित जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्र्सिटी (पीटीयू) की मेरिट लिस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है।
बी टेक सिविल छठे सेमेस्टर के ताहिद नजीर ने मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। एमबीए दूसरे सेमेस्टर की हरप्रीत कौर ने भी चौथा स्थान हासिल किया है। शाहिद उल इस्लाम ने छठा और हानन बशीर ने नौवां स्थान हासिल किया है।
सिविल में छठे सेमेस्टर के जाकिर जामा ने भी नौवां स्थान हासिल किया है। आर्यन ग्रुप के चेयरमैन डा. अंशु कटारिया ने शानदार प्रदर्शन करने वाले जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों को बर्धाई देते हुए कहा कि कालेज प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कोर्र्स में हरसंभव मदद करेगा।
आर्यन ग्रुप की डायरेक्टर जनरल डा. प्रवीण कटारिया, डायरेक्टर प्रो. एपी जैन, बीएस सिद्धू, तजिंद्र कौर, पुनिका महाजन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बर्धाई दी है।