फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Park in Jammu: पीरखो में तवी तट पर बनेगा जम्मू कश्मीर का पहला वाटर थीम पार्क, पीपीपी मोड में होगा काम

Fri, 01 Jul 2022 12:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू

सार

25 कनाल भूमि पर केबल कार कारपोरेशन पीपीपी मोड से करेगा निर्माण। वैष्णो देवी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का नया केंद्र।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के साबरमती की तर्ज पर बन रहे तवी रिवर फ्रंट के बाद मंदिरों के शहर जम्मू को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऐतिहासिक पीरखो मंदिर और केबल कार स्टेशन के पास जम्मू-कश्मीर का पहला वाटर थीम पार्क बनाया जाएगा। निजी कंपनियों को सात जुलाई तक पार्क के लिए प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर केबल कार कारपोरेशन निजी कंपनी के जरिये पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) से निर्माण करवाएगा। माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लुभाने के लिए शहर में यह मुख्य आकर्षण का केंद्र हो सकता है। 

वाटर थीम पार्क को 25 कनाल (लगभग तीन एकड़) भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें स्विमिंग पूल, मनोरंजन जोन, कैफेटेरिया, वाटर प्लेग्राउंड, वाटर स्लाइड, परिदृश्यों के साथ पानी का तालाब, फुर्सत में पल बिताने वाला जोन और कैटरिंग सुविधा उपलब्ध होगी। पार्क से मोहमाया मंदिर को भी जोड़ा जाएगा। जम्मू में रोपवे का आनंद लेने वाले लोगों के लिए यह एक बेहद आकर्षक और अतिरिक्त विकल्प होगा। 
विज्ञापन


तवी रिवर फ्रंट का काम जारी
शहर में महत्वाकांक्षी तवी रिवर फ्रंट का निर्माण जोरशोर से जारी है। पहले चरण का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में भगवती नगर चौथे पुल से बिक्रम चौक पुल तक निर्माण होना है। दूसरे चरण में तवी पुल से गुज्जर नगर पुल तक के तवी तट का कायाकल्प किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें