फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर से था दिलीप कुमार का गहरा नाता, सीजफायर के बाद नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की पहली कोशिश नाकाम समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Thu, 08 Jul 2021 04:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दिलीप कुमार ने घाटी में कर्मा, खून पसीना जैसी सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग की थी। वहीं एलओसी पर राजोरी के कलाल क्षेत्र में सेना ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद घुसपैठ की पहली कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक घुसपैठिया को ढेर कर दिया। साथ ही कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खात्मा किया जा चुका है। समाचार एएनआई के अनुसार कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर जम्मू-कश्मीर में भी शोक की लहर है। जम्मू-कश्मीर विशेष कर कश्मीर के साथ दिलीप कुमार का काफी गहरा रिश्ता रहा है। कश्मीर की वादियों में कई फिल्मों की शूटिंग कर स्थानीय लोगों को कई यादगार लम्हें दिए हैं। इन फिल्मों में कर्मा, खून पसीना जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। कर्मा फिल्म की शूटिंग पहलगाम की खूबसूरत वादियों में हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने राणा विश्वनाथ प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी। 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए जम्मू में थियेटर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

विज्ञापन


एलओसी पर राजोरी के कलाल क्षेत्र में सेना ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद घुसपैठ की पहली कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक घुसपैठिया को ढेर कर दिया। अन्य आतंकी सेना की जवाबी कार्रवाई से पीओके भाग निकले। इस ऑपरेशन के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ है जिसे एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खात्मा किया जा चुका है। समाचार एएनआई के अनुसार कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके लिए उन्होने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर में बुधवार की देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में स्कूली बच्चों के ड्रॉप ऑउट रेट को कम करने के लिए विभाग जागरूकता कार्यक्रम शुरू करेगा। बच्चों को स्कूलों से कैसे जोड़ा जा सके, इसके लिए उन्हें ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के तहत नेशनल इंस्टीट्यट ऑफ ओपन स्कूल के कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी (डीएसईएल) ने हाल ही एक बैठक में प्रदेश में ड्रॉप ऑउट रेट पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश शिक्षा विभाग को ऐसे बच्चों को स्कूलों के साथ जोड़ने को कहा है। जम्मू-कश्मीर में विशेष कर कश्मीर संभाग के कई जिलों में ड्रॉप ऑउट रेट काफी अधिक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में नए पर्यटन स्थल तलाशने पर जोर दिया है। जम्मू क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए जम्मू पर्यटन सर्किट पर विशेष अभियान के तहत तीन माह तक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन स्थल मानतलाई में आवश्यक पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। किश्तवाड़ में वार्षिक मचैल माता जैसी यात्राओं में पर्यटकों को आकर्षिक करने को सभी उचित प्रबंध किए जाएं। उपराज्यपाल ने बुधवार को नागरिक सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक भविष्य योजना तैयार करने को कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें