श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद से हलके बादल छा गए। शाम को अचानक से तेज हवाएं चलने लगी और मूसलाधार बारिश हुई। इसके अलावा उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में भी भारी बारिश और तूफान की खबरें प्राप्त हुई हैं।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला और कुपवाड़ा जिले में भी तेज हवाएं चली और धूल भरी आंधी भी कई इलाकों में चली। इसके चलते कई मकानों और अन्य इमारतों की छत और अन्य कई ढांचों को नुकसान पहुंचा। कुछ इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसके चलते पेड़ों पर तैयार चेरी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।