फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर में आतंकियों की शादी नहीं होती गोली चलती है, मरने वाले लोग खुद हैं जिम्मेदारः वैद

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी एसपी वैद - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. एसपी वैद ने कहा है कि एनकाउंटर स्थल पर मरने वाले नागरिक अपनी मौत के खुद जिम्मेदार हैं। एनकाउंटर के दौरान चलने वाली गोली पत्थरबाज और आतंकी में भेदभाव नहीं करती। एनकाउंटर स्थल किसी आतंकी का शादी समारोह नहीं है।

विज्ञापन


वहां पर केवल गोली चलेगी और गोली में कोई भी नागरिक मारा जा सकता है। इसलिए मुठभेड़ स्थल से युवा दूर रहें। डीजीपी ने वीरवार लाइव ट्वीट चैट में  कहा कि कोई नहीं चाहता कि नागरिकों की मौत हो। इस प्रकार की घटनाओं से पुलिस तथा सुरक्षा बलों को काफी दुख पहुंचता है।

मुठभेड़ के दौरान नागरिकों की मौत पर तजामुल वानी की ओर से उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लगातार नागरिकों से मुठभेड़ स्थल की ओर न जाने की अपील के बाद भी लोग वहां तक पहुंच जाते हैं। जब गोली चलती है चाहे वह आतंकी की ओर से हो या फिर सुरक्षा बलों की ओर से, वह किसी व्यक्ति विशेष का सीना नहीं देखती है।
विज्ञापन


वह किसी को भी लग सकती है। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे तथा सुरक्षा बलों के लिए काफी दुखदायी है। हमारी कोशिश होती है कि किसी को भी नुकसान न पहुंचे क्योंकि वहां पर आम लोगों के मौजूद रहने का कोई औचित्य नहीं है।  पत्थरबाजी में शामिल युवाओं को एमनेस्टी के लंबित मामलों पर कहा कि ऐसे मामले संबंधित कोर्ट में पेश कर दिए गए हैं।

कुछ मामलों में अभिभावक थाने में पहुंचकर शपथ पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती बुरहान वानी घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर रही है। इसके लिए विशेष डीजीपी कार्य कर रहे हैं। कहा कि वे इंटरनेट ठप करने के बिल्कुल पक्ष में नहीं हैं।

लेकिन नफरत और दुष्प्रचार को रोकने के लिए ही इंटरनेट सेवाओं को बंद किया जाता है। कहा कि वे चाहते हैं कि घाटी में बच्चों की शिक्षा कम से कम प्रभावित हो। वह इसे सुनिश्चित भी कर रहे हैं। 

कश्मीर समस्या के समाधान के लिए हिंसा जरूरी नहीं
डीजीपी ने कहा कि कश्मीर समस्या के समाधान के लिए हिंसा जरूरी नहीं है। मेरी व्यक्तिगत राय है कि बंदूक समस्या का हल नहीं है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सहित इससे जुड़े सभी पक्षों को आपस में मिल बैठकर मुद्देे का हल तलाशना चाहिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें