फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सात लश्कर के आतंकियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Tue, 24 Mar 2020 03:09 AM IST
शाहरुख खान अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के सात आतंकियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही सीमा पार से इन्हें हथियारों की सप्लाई की साजिश का भी भंडाफोड़ हुआ है। पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि सोपोर में आतंकवाद को दोबारा से जिंदा करने के लिए सीमा पार से उन्हें हथियारों की सप्लाई होती रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई है।

विज्ञापन


आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार करीब 10 दिन पहले सोपोर में हुए हमले में एक एसपीओ व नागरिक के मारे जाने के बाद पुलिस ने कई जगह छापामारी कर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया था। इन्होंने खुलासा किया कि लश्कर सोपोर और सुंबल इलाके में दोबारा से अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रहा है। उसके लिए वह स्थानीय युवकों की भर्ती कर रहा है। हाल ही में 4-5 स्थानीय युवक लश्कर में भर्ती हुए हैं। इनमें से एक पिछले दिनों मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस को रविवार को इनपुट मिला कि कुपवाड़ा के केरन से सोपोर में अवैध हथियारों की सप्लाई आनी है। इस पर सक्रिय पुलिस ने सोपोर अस्पताल से दो युवकों आकिब व शफाकत को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्टल और 12 ग्रेनेड भी बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वह कुछ और लोगों के संपर्क में हैं, जो पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। उन्हें केरन से हथियार मिलते हैं तथा एक और कंसाइनमेंट उन्हें मिलने वाला है। उनकी निशानदेही पर सोपोर पुलिस केरन पहुंची और सेना की 6 आरआर यूनिट के साथ छापामारी कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए।  
विज्ञापन

 

पकड़े गए आतंकियों में एक इंजीनियर, आठ एके-47 राइफल, नौ पिस्टल और 77 ग्रेनेड बरामद

आईजी ने बताया कि इसमें शामिल नौ आतंकियों की शिनाख्त हो चुकी है। सात पकड़े जा चुके हैं। इनसे पूछताछ में किसी अन्य आतंकी मॉड्यूल के पर्दाफाश होने की उम्मीद है। बताया कि बांदीपोरा जिले का सुंबल और बारामुला जिले का सोपोर इलाका श्रीनगर जिले से करीब होने के कारण काफी महत्वपूर्ण है।

पकड़े गए आतंकियों में शफाकत अली (30) निवासी जलालाबाद सोपोर जियो इंफो कॉम में इंजीनियर है। इसके साथ ही आकिब फारूक सोफी (19) निवासी खुशाल मट्टू सोपोर पुलिस स्टेशन सोपोर के पास एक होटल में कर्मचारी रहा है। इसके अलावा एहतेशाम फारूक, निसार अहमद गनई व मुसैब हसन भट भी पकडे़ गए हैं। केरन से कबीर लोन व शराफत अहमद खान की गिरफ्तारी हुई।

आठ एके-47 राइफल, नौ पिस्टल और 77 ग्रेनेड बरामद
आतंकियों की निशानदेही पर बरामद हथियारों के जखीरे में आठ एके 47, नौ पिस्टल, 77 ग्रेनेड, 21 डेटोनेटर, 25एके मैगजीन, 750 एके की गोलियां, 16 पिस्टल मैगजीन, 351 पिस्टल की गोलियां हैं।
 
विज्ञापन

पाकिस्तान के एंड्रू जोंस के टेलीग्राम मैसेंजर पर करते थे काम

लश्कर ने रजिस्टेंस फ्रंट नाम से छद्म संगठन खड़ा कर लिया है। पकड़े गए आतंकी इसी संगठन से जुड़े थे। संगठन बारामुला के सोपोर से कुपवाड़ा के केरन तक सक्रिय है। पाकिस्तान के एंड्रू जोंस नामक व्यक्ति के टेलीग्राम मैसेंजर पर सभी काम करते थे। एंड्रू जोंस ने एहतेशाम फारूक मलिक, शफाकत अली, मुसैब हसन भट व निसार अहमद गनई को स्थानीय युवाओं को भर्ती का जिम्मा सौंपा था।

शराफत ने पूछताछ में बताया कि उसने दो अन्य के साथ एलओसी पार से हथियारों व गोला-बारूद का जखीरा प्राप्त किया है और उसे केरन के कोबरा पोस्ट के पास छिपाकर रखा है। इसे वहीं से बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें