फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस और बीएसएफ की बैठक, डीजीपी ने कहा- आतंकियों द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर रहें सतर्क

Tue, 20 Jul 2021 09:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

डीजीपी ने नशा तस्करी पर शिकंजा कसने को कहा है। क्योंकि इससे आतंकी अपनी गतिविधियां चलाने के लिए फंड जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकियों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल लगातार किए जाने पर पुलिस महकमा चिंतित है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की रणनीति दोबारा बनाने के लिए कहा है। साथ ही आतंकियों के ड्रोन इस्तेमाल करने को लेकर सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को डीजीपी ने पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सैन्य अफसरों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। इसमें सुरक्षा को लेकर गहरा मंथन किया गया। पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करें। हर एक जिले में नए सिरे से रणनीति बननी चाहिए।

कहा कि आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहना चाहिए और इनकी मदद करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके लिए पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल होना जरूरी है। सीमांत इलाकों में अधिक सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके लिए पुलिस पोस्टों और नाकों पर अतिरिक्त तैनाती करने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ पर नजर रखी जा सके, क्योंकि आतंकी लगातार घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैैं। ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन के जरिए आतंकी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। इसलिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


हाईवे पर नए नाके स्थापित करने का आदेश
डीजीपी ने कहा कि हाईवे पर एक समीक्षा करें, देखें कि किन जगहों पर नए नाके लगाने की जरूरत है, जहां पर सुरक्षा को लेकर चूक हो रही है। यहां भी इसे लेकर गैप है, उसको पूरा करें, ताकि किसी को भी इसका लाभ उठाने का मौका ही न मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें