तवी रिवर नगर निगम सीमा के भीतर सभी पारंपरिक जल निकायों के पास, कुंजवानी क्षेत्र, बंधु राख में नगर भूमि, सैनिक कॉलोनी, छन्नी हिम्मत और अन्य उपलब्ध जगहों में अभियान चलाया जाएगा।
बरसात के मौसम में चिन्हित जगहों में पौधरोपण किया जाएगा। बीते साल भी पौधरोपण किया गया। इस बार योजनाबद्ध तरीके से पौधे पूरे वार्डों में रोपे जाएंगे। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेस अभियान चलाया जाएगा। इसमें काउंसलर भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
बैठक में शहरी वानिकी विभाग के रेंज अधिकारी, प्रखंड पर्यवेक्षक एवं वनपाल भी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी मानसून सीजन के दौरान 76 बटालियन सीआरपीएफ, शहरी वानिकी, जेएमसी के उद्यान और पार्क विंग के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसमें तवी रिवर नगर निगम सीमा के भीतर सभी पारंपरिक जल निकायों के पास, कुंजवानी क्षेत्र, बंधु राख में नगर भूमि, सैनिक कॉलोनी, छन्नी हिम्मत और अन्य उपलब्ध जगहों में अभियान चलाया जाएगा।