पिछली सरकार ने कुछ काम नहीं किया, जिसकी वजह से बिजली महकमा देनदारी के बोझ तले दब गया है। 61 फीसदी बिजली घाटे के बावजूद वर्तमान सरकार सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए पूरा प्रयास कर रही है।
कुछ समय जरूर लगेगा, लेकिन, बिजली आपूर्ति तंत्र को रियासत में सुधारने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। रविवार को कठुआ दौरे पर आए डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने ये बातें कहीं। गौरतलब है कि रियासत के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के पास बिजली मंत्री का भी कार्यभार है।
कठुआ में हटली मोड़ स्थित पॉवर स्टेशन में विभागीय अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब डॉ. सिंह ने कहा कि रियासत पर बिजली घाटे की वजह से 7000 करोड़ की देनदारी हो चुकी है।