फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब शराब खरीदने से पहले होगा कोरोना टेस्ट, लंबी कतारें कम करने के लिए उठाया कदम

Fri, 04 Jun 2021 07:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोरोना के नियमों का उल्लंघन होने पर प्रशासन ने शराब की दुकानों के बाहर मोबाइल परीक्षण टीमें तैनात की गई है।
विज्ञापन
शराब की दुकान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब की दुकानें खुलने के साथ ही कोरोना नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और राजपुरा में शराब की दुकानों में ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दुकानों के पास शराब खरीदारों के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के लिए मोबाइल परीक्षण टीमों को तैनात किया है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शराब की दुकानों के बाहर कोविड परीक्षण शुरू कर दिया है। हाईवे, सांबा शहर, बाड़ी ब्राह्मणा और राजपुरा में शराब की दुकानों में मंगलवार और बुधवार को ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसके बाद स्वास्थ्य और चिकित्सा मोबाइल टीमों को कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए शराब की दुकानों के पास रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के लिए कहा।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में ग्राहक शराब की दुकानों पर जा रहे हैं और वहां कोई सामाजिक दूरी नहीं है। इसलिए ग्राहकों का परीक्षण कराने के लिए स्वास्थ्य टीमों की नियुक्ति की है। मंगलवार और बुधवार को सांबा जिले से कोरोना के 86 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: रेत प्रति ट्राली 2500, पत्थर 3500 और बजरी 4 हजार रुपये, कैसे बनाएं घर
विज्ञापन


इसके साथ कुल मामलों की संख्या 3950 तक पहुंच गई। हालांकि, 2803 लोग ठीक भी हो गए हैं। कोविड मामलों में वृद्धि के कारण प्रशासन ने जिले में नियंत्रण क्षेत्र भी घोषित कर दिया है। यह अच्छी बात है कि जिले भर में अब तक 98 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें