फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चार जैश आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल किया पूरक आरोपपत्र

Wed, 12 Feb 2020 06:55 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

  • देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का रच रहे थे षड़यंत्र
  • पुलवामा हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर का सहयोगी है सज्जाद अहमद
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को दिल्ली की विशेष अदालत में  पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। ये सभी आरोपी सज्जाद अहमद खान (27), बिलाल अहमद मीर (23), इश्फाक अहमद भट (24) और मेहराज (22) सभी पुलवामा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पूरक आरोप पत्र में आरोप है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमलों की साजिश जैश के आकाओं ने रची थी। ये चारों आरोपी इन योजनाओं को अंजा देने की योजना बना रहे थे । चारों आरोपियों में एक सज्जाद अहमद खान पिछले वर्ष पुलवामा हमले के मुख्य सजिशकर्ताओं में शामिल आतंकवादी मुदस्सिर अहमद खान के भी संपर्क में था। मुदस्सिर को सुरक्षा बलों ने 10 मार्च 2019 को पुलवामा के त्राल में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। 

एक अन्य आरोपी इशफाक अहमद भट कश्मीर में जैश की जड़ें मजबूत करने के लिए काम कर था वह हथियारों की आपूर्ति करता था। मेहराजुद्दीन को एक हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष दाखिल हुई थी पहली चार्जशीट
सुरक्षा बलों ने  पिछले वर्ष जैश का एक आतंकी माड्यल का खुलासा करते हुए इन चारों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ पहली चार्जशीट 16 सितंबर 2019 को दाखिल की गई थी। इन पर 120 बी और आईपीसीए धारा 18 के 121 ए, अधिनियम की 18ए, 38,39 और विस्फोट पदार्थ अधिनियम की धारा 4 के तहत जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें