फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का शव ले जा रहे मां-पिता समेत पांच की हादसे में मौत, जम्मू से जा रहे थे किश्तवाड़

Wed, 12 Feb 2020 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू से बेटे का शव लेकर घर जा रहे माता-पिता समेत पांच की सड़क हादसे में मौत हो गई। पांचों आपस में रिश्तेदार थे। द्रबशाला तहसील के पानी नाला इलाके में मंगलवार देर रात हुई घटना की जानकारी बुधवार सुबह मिली।  
विज्ञापन


बदात इलाके के सेरीनाला गांव के रहने वाले शिक्षक पवन कुमार के तीन महीने के बच्चे की तबीयत खराब थी। वह उसे उपचार के लिए रविवार को जम्मू लेकर गए थे। जहां चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। गमगीन माता-पिता और तीन रिश्तेदार मंगलवार शाम अपनी कार से छह बजे बच्चे को शव को लेकर घर को निकले। करीब साढ़े 12 बजे सभी बदात इलाके में पहुंचे तभी उनकी कार (जेके 07-2745) चिनाव दरिया में जा गिरी। 

रातभर सभी चिनाब दरिया में पड़े रहे। इससे कार सवार पांचों की मौत हो गई। बुधवार सुबह वहां से गुजरने वाले चालकों ने जब कार को दरिया में देखा तो इसकी जानकारी अन्य को दी। जिस स्थान वाहन गिरा था, वहां से सड़क तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। इसलिए लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। इसके बाद सभी शव को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


दुर्घटना में इनकी मौत 
कार हादसे में मरने वालों की पहचान शिक्षक पवन कुमार, उनकी पत्नी रेखा देवी,  संजय कुमार निवासी भद्रवाह (वर्तमान में जम्मू), रीता देवी, केवल कृष्ण त्रिगाम सरथल के तौर पर हुई। पांचों आपस में रिश्तेदार थे। संजय, पवन कुुमार का साढ़ूू जबकि रीता देवी भाभी है। केवल कृष्ण भी दूर का रिश्तेदार है। 

बच्चे का शव देख निकली सिसकियां  
उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले बच्चे का शव देखकर राहत कार्य में लगे लोगों और मौके पर एकत्र महिलाओं की भी सिसकियां निकल गई। वह लगातार बच्चे को लेकर बातचीत करती रहीं। उधर, हादसे की जानकारी गांव वालों को मिलने के बाद इलाके में शोक व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें