फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बारामुला में लगी आग, कई घर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

Fri, 11 Jun 2021 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आग बारामुला के नूरबाग इलाके में लगी। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
नूरबाग इलाके में लगी आग - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की नूरबाग स्थित बाल्मीकि कालोनी में वीरवार की देर शाम आग लग गई। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल विभाग की पांच व सेना की दो गाड़ियां आग को काबू पाने में जुटी रहीं।

रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत होने की वजह से आग को काबू पाने में परेशानी आ रही थी। पुलिस ने बताया कि कम से कम 20 घरों को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


आग बुझाने की कवायद देर तक चलती रही लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि इससे कितना आर्थिक नुकसान हुआ है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें