फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डॉक्टर से ड्यूटी के बाद ही मिल सकेंगे एमआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग और इसके अधीन आने वाले सभी अस्पतालों के ओपीडी, इनडोर वार्ड और इमरजेंसी क्षेत्रों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। दवा कंपनियों के प्रतिनिधि ड्यूटी समय के दौरान इन संवेदनशील स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में डॉक्टरों या मरीजों से नहीं मिल सकेंगे। वे ड्यूटी होने के बाद ही डॉक्टर से मिल सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के संज्ञान में आया कि एमआर खुलेआम अस्पताल परिसर में घूमते रहे हैं। कुछ एमआर तो मरीजों के पर्चे तक जांचते पाए गए। जीएमसी के प्रिंसिपल ने लिखित आदेश में स्पष्ट किया कि एमआर प्रचार या व्यावसायिक काम के सिलसिले में केवल ड्यूटी के घंटों के बाद ही डॉक्टरों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रिंसिपल ने सभी विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों, कंसल्टेंट्स, रेजिडेंट डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी समय के दौरान इन क्षेत्रों में एमआर की अनधिकृत आवाजाही को सख्ती से रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि डॉक्टर बिना किसी रुकावट के पूरी तरह मरीजों के उपचार पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें