फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजधार हथियार बरामद, पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी को दबोचा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सपवाल के चक राम चंद इलाके में महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार (दराट) भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को रैका लबाना निवासी नसीब सिंह ने सुपवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन मनजीत कौर अपने ससुराल चक राम चंद में मौजूद थी। इसी दौरान उसके देवर कुलवंत सिंह ने कथित तौर पर धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय उसकी सास सुरिंदर कौर भी घर में मौजूद थी। घायल को उपचार के लिए तत्काल एम्स विजयपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि महिला को पहले भी जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। साथ ही उसने घटना को पूर्व नियोजित बताते हुए महिला के पति बरकत सिंह और ननद सतनाम कौर की कथित संलिप्तता का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी सहायता और लगातार जांच के बाद पुलिस टीम ने कुलवंत सिंह निवासी चक राम चंद, सुपवाल को बाड़ियां सुपवाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दराट बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें