फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : वाघा की तरह सुचेतगढ़ बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट की योजना

Wed, 16 Jun 2021 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा

सार

  • बीएसएफ करेगी पहल, फिर एलजी प्रशासन करेगा जरूरी व्यवस्थाएं
  • मंडलायुक्त ने आरएस पुरा का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा
  • जम्मू-आरएस पुरा हेरिटेज रेल परियोजना और वेटलैंड विकास कार्य की तैयारियां भी जांचीं
विज्ञापन
beating the retreat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में सुचेतगढ़ बॉर्डर पर स्थित ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर वाघा बॉर्डर की तर्ज पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी शुरू करने की योजना पर काम तेज हो गया है। सरकार इसे लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। इसकी शुरूआत बीएसएफ की ओर से की जाएगी, जिसके बाद एलजी प्रशासन भी जरूरी व्यवस्थाएं करेगा। मंगलवार को मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने आरएस पुरा दौरे में इस आशय की जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. लंगर ने कहा कि ऑक्ट्रॉय पोस्ट को पंजाब के वाघा बॉर्डर की तर्ज पर पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र बनाया जाएगा। यह मामला सरकार के पास विचाराधीन है और इसी योजना को लेकर वह आरएस पुरा दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने वार्ड दस स्थित ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। भारत-पाकिस्तान विभाजन से पूर्व जम्मू से सियालकोट तक चलने वाली ट्रेन को जम्मू से आरएस पुरा तक शुरू करने की योजना है। 

डॉ. लंगर ने कहा कि उप राज्यपाल की ओर से आरएस पुरा को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने के निर्देश हैं। यह दौरा इन्हीं निर्देशों के अनुरूप है। ऑक्ट्रॉय पोस्ट, रेलवे स्टेशन और घराना वेटलैंड से जुड़े विकास कार्यों को रफ्तार देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें