फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर उप-राज्यपाल ने लोगों से की ये अपील, बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा समेत पांच बड़ी खबरें

Sun, 15 Aug 2021 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर एक अलग सा बदलाव और एक अलग माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग्स अलग ही अहसास दिला रहे हैं। श्रीनगर के एकमात्र किले हरि पर्वत पर उप-राज्यपाल ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। साथ ही लोगों से कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत का मार्ग अपनाने की अपील की। कभी आतंक के पर्याय रहे बुरहान वानी के पिता मुज़फ्फर वानी ने त्राल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लाल चौक पर तिरंगे से जगमगाता घंटाघर और सभी सरकारी इमारतों पर लहराता तिरंगा कश्मीर में बदलाव की तस्दीक कर रहा है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घाटी में न तो कोई पाबंदी है और न ही इंटरनेट सेवा बंद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जश्न-ए-आजादी: जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, बुरहान वानी के पिता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
आतंक के पर्याय रहे बुरहान वानी के पिता मुज़फ्फर वानी ने गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल त्राल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापक भी मौजूद रहें। बता दें कि बुरहान ने 16 साल की उम्र में आतंक का रास्ता अपना लिया था। घाटी स्थित आतंकी संगठन हिजबुल के संपर्क में आने के बाद बुरहान को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा गया था। सुरक्षाबलों के लिए मन में नफरत रखने वाला यह आतंकी 2010 में हिजबुल में शामिल हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जश्न-ए-आजादी: लाल किले की प्राचीर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए प्रधानमंत्री के शब्द, जानें खास बातें
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जम्म-कश्मीर और लद्दाख का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को दो टूक जवाब भी दिया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक का जिक्र किया। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया, डीडीसी चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

75वां स्वतंत्रता दिवस: श्रीनगर के एकमात्र किले हरि पर्वत पर उप-राज्यपाल ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, लोगों से की ये अपील

विज्ञापन

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच नई उमंग और जोश के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद मट्टू ने निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग के तट पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। श्रीनगर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू में सलाहकार राजीव राय भटनागर ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालयों और अन्य जगहों पर तिरंगा फहराया गया। 18 जिला मुख्यालयों में इस बार डीसी की जगह डीडीसी अध्यक्षों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर: पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गुर्जर नेता मियां बशीर अहमद का निधन
पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, गुर्जर नेता मियां बशीर अहमद का 98 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने गांदरबल जिले में उनके पैतृक गांव वंगत कंगन में अंतिम सांस ली। वह दिग्गज गुर्जर नेता और संत मियां निजाम दीन लारवी के पुत्र, पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ अहमद के पिता थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें