फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में दो कारखानों में लगी आग, तीन घंटे पहले मिलेगी बारिश और बादल फटने की जानकारी समेत पांच बड़ी खबरें

Sat, 04 Sep 2021 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो कारखानों में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का माल क्षतिग्रस्त हो गया है। श्रीनगर के बाद जम्मू संभाग में मौसम आपदा प्रबंधन सक्षम और मजबूत होगा। जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के मिनी स्टेडियम के अंदर स्थित बैडमिंटन हॉल की हालत को जल्द सुधारा जाएगा। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो कारखानों में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का माल क्षतिग्रस्त हो गया है। भीषण आग लगने की सूचना मिलने के बाद पहुंची हंदवाड़ा पुलिस और भारतीय सेना ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: तीन घंटे पहले मिलेगी बारिश और बादल फटने की जानकारी, वैष्णो देवी-अमरनाथ यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
श्रीनगर के बाद जम्मू संभाग में मौसम आपदा प्रबंधन सक्षम और मजबूत होगा। अत्याधुनिक डॉप्लर रडार सिस्टम से दो से तीन घंटे पहले ही भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने, और आंधी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने से जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। इससे वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रियों को मौसम की स्टीक जानकारी मिलने से उनकी यात्रा सुगम बनेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उधमपुर: 13 लाख रुपये से सुधरेगी मिनी स्टेडियम की हालत, भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार
जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के मिनी स्टेडियम के अंदर स्थित बैडमिंटन हॉल की हालत को जल्द सुधारा जाएगा। इसके लिए 13 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। इसकी हालत सुधरने के बाद खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ बैडमिंटन हॉल के अंदर प्रदेश स्तर की बैडमिंटन व टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करें, प्रतिदिन एक लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और सिविल प्रशासन एसओपी के पालन को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी कदम उठाएं। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रतिदिन एक लाख वैक्सीन खुराक देने का लक्ष्य रखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों को तोहफा: पठानकोट से जम्मू के बीच अब सिक्स लेन सड़क, भिंबर गली सुरंग निर्माण के लिए 734 करोड़ रुपये
पठानकोट से जम्मू के बीच अब सिक्स लेन की सड़क होगी। मौजूदा फोर लेन सड़क को प्रतिष्ठित दिल्ली-अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे योजना के तहत सिक्स लेन किया जाएगा। इससे सफर आसान हो जाएगा। सांबा जिले के जख से जम्मू जिले के कुंजवानी तक सड़क निर्माण को शुक्रवार को मंजूरी दी गई। इस सड़क और कुंजवानी से चौथे तवी पुल तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1821.72 करोड़ की राशि मंजूूर हुई है। केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें