फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : बादल फटने के बाद लापता हुए 19 लोगों का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

Sat, 31 Jul 2021 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

  • बारिश बन रही रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा, एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम दच्छन पहुंची
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील दच्छन के होंजड़ गांव में बादल फटने के दो दिन बाद भी 19 लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बारिश के चलते शुक्रवार को बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। दोपहर में कुछ देर बारिश रुकी, लेकिन फिर भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। हालांकि कई एनजीओ सदस्य अलग-अलग जगह  पुलिस व सेना के साथ लापता लोगों की तलाश में मदद कर रही हैं।   

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शुक्रवार को कश्मीर से एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम दच्छन पहुंच गई है। एनडीआरएफ की 23 लोगों की टीम में से 8 लोग भी पहुंच गए हैं। बाकी 15 लोगों की टीम किश्तवाड़ हेलिपेड पर ही रुकी हुई है। मौसम खराब होने से हेलिकॉप्टर टेकऑफ नहीं कर पा रहा।  

इस संबध मे एएसपी राजिंद्र सिंह ने कहा कि मौसम की खराबी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। डिवकॉम जम्मू सहित एडीजी व उपायुक्त भी वापस लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए लगभग 40 टेंट व अन्य सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। सामान को डंगडीरू से खचरों के जरिये भेजा जा रहा है। वहीं पता चला है कि एक खच्चर टेंट समेत नदीं में जा गिरा, जिससे काफी नुकसान हुआ।       
विज्ञापन
विज्ञापन


होंजड़ गांव के लापता लोगों की सूची
1- साजा बेगम (60) पत्नी गुलाम मोहिदीन
2-खुर्शीद अहमद (31) पुत्र मो. इकबाल  
3-फिदा हुसैन (26) पुत्र मो. रमजान
4- मो. शरीफ (40) पुत्र गुलाम रसूल 
5-अलमीना तबस्सुम (22) पुत्री मो. इकबाल
6-माता बेगम (45) पत्नी लाला तांत्रे
7- गुलाम मोहम्मद (70)पुत्र रसूल 
8-फजल हुसै (18) पुत्र रुस्तम अली चोपन
9-तारिक हुसैन (50)पुत्र  नाजिर अहमद
10- जरीना बेगम (40) पत्नी तारिक हुसैन 
11-माता बेगम (45) पत्नी गुलाम रसूल
12-फातिमा बेगम (556) पत्नी गुलाम अहमद
13-बशीर अहमद (45) पुत्र रुस्तम अली
14- बेगम (45) पतनी अब्दुल रहमान 
15-शरीफा बेगम (38) पत्नी गुलाम मोहम्मद 
16-शाकिर हुसैन (22) पुत्र गुलाम मोहम्मद
17-गुलाम अहमद (65) पत्र अब्दलु अजीज
18-जुबैदा बानो (25) पुत्री गुलाम अहमद
19-खालिद पुत्र हाजी गामी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें