जम्मू-कश्मीर के तीन दशक मुफ्ती-ए-आजम बशीरुद्दीन का 82 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें सोमवार की शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह तीन बजे अहमद ने अंतिम सांस ली।
उन्होंने धार्मिक शिक्षा हासिल करने से पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अरबी भाषा में मास्टर डिग्री और कानून की डिग्री हासिल की।
श्रीनगर के खानकाह-ए-मौला दरगाह में बुधवार दोपहर उनके लिए नमाज-ए-जनाजा होगी। संभावना है कि बशीरुद्दीन के बेटे मुफ्ती नासिर-उल इस्लाम राज्य के मुफ्ती-ए-आजम के तौर पर पिता की जगह ले सकते हैं।