फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किए गए बेटे को छोड़ने की अपील, मां ने साथी छात्रों के लिए जारी किया भावुक वीडियो

Thu, 30 Aug 2018 11:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल से आतंकियों द्वारा अगवा किए गए पुलिसकर्मी के बेटे के परिवार की ओर से उनके बेटे को छोड़ने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


आसिफ  रफीक राथर नाम के युवक की मां हमीदा बेगम ने एक वीडियो संदेश में अगवा करने वालों से अपने बेटे को छोड़ने की अपील की है।
मां ने वीडियो में कहा कि अगर मेरा बेटा किसी गलत रास्ते पर है तो उसे सही पथ दिखाते हुए उसे रिहा किया जाए। 

उसने आतंकियों से उसके बेटे पर रहम करने की अपील भी की और कहा कि तुम भी मेरे ही बच्चों की तरह हो। कृपया मेरे बेटे को रिहा कर दो।

गौरतलब है कि आसिफ  एमएससी सेरिकल्चर का छात्र है, और उसे त्राल के पिंगलिश गांव में स्थित उसके घर से बुधवार देर शाम को आतंकियों ने अगवा कर लिया। इस बीच मां के अलावा एसकेयूएएसटी के छात्रों ने भी अपने साथी छात्र को रिहा करने की अपील की है।
विज्ञापन

शोपियां में आतंकियों के घरों में आग लगाने का सेना पर आरोप
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को आतंकियों के परिवार वालों ने सेना पर उनके घरों को आग के हवाले करने का आरोप लगाया। शाहजहां के परिवार वालों के अनुसार जवान उनके अमशिपुरा स्थित घर में दाखिल हुए और हमें घर से बाहर निकलने को कहा। 

उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने वहां कुछ पाउडर जैसा छिड़का और आग लगा दी। एक अन्य आतंकी सैयद नवीद के परिवार वालों ने भी सेना पर उनके घर में आग लगाने का आरोप लगाया है, लेकिन इसको सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह सब आरोप बेबुनियाद हैं। सेना के जवान ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकते। ब्यूरो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें