फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती की बेटी इर्तिका पासपोर्ट में बदलना चाहती हैं मां का नाम, अखबारों में दी ये सूचना

Sun, 23 Aug 2020 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती की बेटी इर्तिका जावेद ने अपने पासपोर्ट में मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय अखबारों में एक सूचना प्रकाशित करवाई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं इर्तिका जावेद पुत्री जावेद इकबाल शाह निवासी फेयरव्यू हाउस गुपकर रोड श्रीनगर, अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम महबूबा मुफ्ती से बदलकर महबूबा सैयद कराना चाहती हूं।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया सात दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस अवधि के उपरांत किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। बता दें कि महबूबा मुफ्ती की दो बेटियां इल्तिजा और इर्तिका हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी मुखिया अपने पति से अलग रहती हैं। शादी के कुछ वर्षों के बाद ही दोनों अलग हो गए थे। महबूबा की बड़ी बेटी इल्तिजा ने अपनी मां के उपनाम को अपनाया है, जबकि उनकी छोटी बेटी इर्तिका अपने उपनाम में जावेद लिखती हैं।

यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें