फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- प्राचीन स्थलों के विकास व सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Mon, 09 May 2022 05:43 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के अलावा पर्यटन को बढ़ाने की संभावनाओं की समीक्षा भी की। उल्लेखनीय है कि मार्तंड सूर्य मंदिर आठवीं शताब्दी का है और देश में सबसे पुराना सूर्य मंदिर है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले में स्थित मट्टन के मार्तंड सूर्य मंदिर में पवित्र नवग्रह अष्टमंगलम पूजा में रविवार को हिस्सा लिया। साधु संतों के अलावा कश्मीरी पंडित बिरादरी और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुई पूजा अर्चना में सिन्हा ने कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के प्राचीन स्थलों की सुरक्षा व उन्हें विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर उन्हें दिव्य अनुभव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर देश में धार्मिक और सांस्कृतिक और ज्ञान का मुख्य केंद्र रहा है। ऐसे में हम ऐतिहासिक आध्यात्मिक स्थलों को जीवंत केंद्रों में बदलने का प्रयास कर रहे हैं ताकि यहां से हमें सच्चाई और जम्मू-कश्मीर की सुंदर धरती में शांति, खुशहाली का आशीर्वाद मिले।

पूजा-अर्चना के पश्चात उपराज्यपाल ने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के अलावा पर्यटन को बढ़ाने की संभावनाओं की समीक्षा भी की। उल्लेखनीय है कि मार्तंड सूर्य मंदिर आठवीं शताब्दी का है और देश में सबसे पुराना सूर्य मंदिर है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सुरेंद्र अंबरदार, मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले, पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें