फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी की आड़ में आतंक से रिश्ते: जम्मू-कश्मीर में तीन कर्मचारी बर्खास्त, एलजी सिन्हा ने दिखाई सख्ती

Tue, 03 Jun 2025 01:20 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद से संबंध रखने वाले तीन सरकारी कर्मचारियों को अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा ने राज्य सरकार के तीन कर्मचारियों को आतंकवादी संगठनों से संबंधों के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(c) के तहत की गई है, जो सरकार को ऐसे मामलों में जांच के बिना सीधे बर्खास्त करने का अधिकार देता है।

विज्ञापन


जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था, उनमें मलिक इश्फाक नसीर, जो पुलिस में कांस्टेबल थे, अजाज अहमद, जो स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक थे, और वसीम अहमद खान, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में जूनियर असिस्टेंट थे।

इन तीनों कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप है।  जिनमें आतंकवादी गतिविधियों में सीधे या परोक्ष रूप से संलिप्त होना, देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा पैदा करना और आतंकवादी संगठनों को सहायता देना शामिल हैं। यह निर्णय जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों और खुफिया रिपोर्टों पर आधारित है। प्रशासन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर सरकार आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस लागू करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें